1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के प्रकोप से संतोष ट्रॉफी फुटबॉल का फाइनल राउंड हुआ स्थगित

कोरोना वायरस के प्रकोप से संतोष ट्रॉफी फुटबॉल का फाइनल राउंड हुआ स्थगित

 Edited By: IANS
 Published : Mar 10, 2020 11:34 am IST,  Updated : Mar 10, 2020 01:46 pm IST

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने चैंपियनशिप के अंतिम दौर के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी राज्य संघों को इस निर्णय की जानकारी दी है।

santosh trophy, santosh trophy cancelled, santosh trophy final round cancelled, santosh trophy 2019-- India TV Hindi
santosh trophy Image Source : GETTY IMAGE

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (आईएफएफ) ने दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस के कारण मिजोरम की राजधानी आइजोल में आयोजित होने वाले हीरो संतोष ट्रॉफी 2019-20 के फाइनल राउंड को स्थगित कर दिया है।

एआईएफएफ ने यह निर्णय सरकार द्वारा कोविड-19 (कोरोनावायरस) के संबंध में परामर्श जारी होने के बाद लिया है। एआईएफएफ ने इस संबंध में उन राज्य संघों को भी एक पत्र लिखा है, जिन्होंने संतोष ट्रॉफी 20190-20 के फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया है। संतोष ट्रॉफी 2019-20 के फाइनल राउंड 14 से 27 अप्रैल तक मिजोरम की राजधानी आइजोल में खेला जाना था।

कोरोनावायरस के कारण भारतीय फुटबाल टीम के फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर और चीन में होने वाले एएफसी एशियन कप संयुक्त क्वालीफिकेशन राउंड-2 के मैचों को भी स्थगित कर दिया गया है। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एफसी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

भारत को आगामी 26 मार्च को एशियाई चैंपियन कतर के साथ भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर फुटबाल मैच खेलना था।

भारत को फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर ग्रुप-ई में चार जून को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ और फिर नौ जून को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल