1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा और विकास कृष्णन ने ओलंपिक के स्थगित होने का किया समर्थन

नीरज चोपड़ा और विकास कृष्णन ने ओलंपिक के स्थगित होने का किया समर्थन

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2020 12:17 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 03:00 pm IST

चोपड़ा ने इस महीने की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका में एथलेटिक्स सेंट्रल नार्थ ईस्ट मीटिंग लीग के जरिये ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। वह कोहनी की चोट के बाद सर्किट पर वापसी कर रहे हैं।

2020 tokyo olympics, 2021 Tokyo Olympics, coronavirus, coronavirus Outbeak, coronavirus pandemic, co- India TV Hindi
Neeraj Chopra  Image Source : GETTY IMAGES

ओलंपिक में पदार्पण के लिये अब उन्हें एक साल और इंतजार करना होगा लेकिन भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का मानना है कि इस समय इंसानियत का तकाजा है कि किसी और बात की बजाय कोविड 19 पर फोकस रखा जाये। 

चोपड़ा ने इस महीने की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका में एथलेटिक्स सेंट्रल नार्थ ईस्ट मीटिंग लीग के जरिये ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। वह कोहनी की चोट के बाद सर्किट पर वापसी कर रहे हैं। 

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल चैम्पियन ने एक बयान में कहा ,‘‘ इन हालात में खिलाड़ियों के लिये यह अच्छा और अपेक्षित फैसला है ।इस समय ओलंपिक जश्न मनाने के हालात नहीं है ।इसे सकारात्मक लेना होगा कि हमें तैयारी के लिये एक साल और मिल गया ।’’ 

दो बार के ओलंपियन मुक्केबाज विकास कृष्णन ने कहा ,‘‘ आखिर में मानवता सबसे ऊपर है ।मुझे खुशी है कि कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया ।’’ 

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल चैम्पियन विकास ने कहा ,‘‘इससे हमारी तैयारी पर असर पड़ेगा लेकिन मैं ओलंपिक स्वर्ण जीतने के लिये बेहतर तैयारी कर सकूंगा ।’’ 

इससे पहले कल एम सी मेरीकोम और साइना नेहवाल जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने भी आईओसी के फैसले का स्वागत किया था । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल