1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आर्थिक तौर पर मजबूत होने के बावजूद यह फुटबाल का स्वर्णिम काल नहीं : पेले

आर्थिक तौर पर मजबूत होने के बावजूद यह फुटबाल का स्वर्णिम काल नहीं : पेले

 Reported By: IANS
 Published : Apr 26, 2020 08:10 am IST,  Updated : Apr 26, 2020 08:38 am IST

फुटबाल बेशक इस समय आर्थिक तौर पर अपने सबसे अच्छे समय में हो लेकिन ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले को लगता कि गुणवत्ता के हिसाब से यह फुटबाल का स्वर्णिम काल नहीं है।

स्पोर्ट्स लाइव न्यूज़ इन हिंदी- India TV Hindi
आर्थिक तौर पर मजबूत होने के बावजूद यह फुटबाल का स्वर्णिम काल नहीं : पेले Image Source : GETTY IMAGES

रियो डी जनेरियो| फुटबाल बेशक इस समय आर्थिक तौर पर अपने सबसे अच्छे समय में हो लेकिन ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी पेले को लगता कि गुणवत्ता के हिसाब से यह फुटबाल का स्वर्णिम काल नहीं है। तीन बार के विश्व कप विजेता खिलाड़ी ने कहा है कि देशों में बहुत ज्यादा महान खिलाड़ी नहीं हैं।

पेले ने स्पोर्टस्टार से कहा, "एक समय था जब आप हर देश में दो-तीन महान खिलाड़ी देखते थे। जैसे कि एंटोनियो सिमोएस, जोहान क्रयुफ, फ्रैंज बेकेनबायुर, डिएगो माराडोना, गारिनचा, डीडी, मैं आपको कितने नाम बताऊं।" पेले ने कहा, "आज हमारे पास कुल मिलाकर दो-तीन खिलाड़ी हैं, मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो.. नेमार भी हैं लेकिन वो अभी तक ब्राजील में महान खिलाड़ी नहीं बन सके हैं।"

पेले का मानना है कि नेमार शानदार खिलाड़ी हैं और 2022 कतर विश्व कप में अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अगले विश्व कप में वो अच्छी स्थिति में होंगे। लोग उनकी आलोचना करते हैं मैंने भी कई बार की है लेकिन हम भूल जाते हैं कि वह सांतोस से निकले हैं।"

पेले ने कहा, "हम हमेशा चाहते हैं कि वह अच्छा करें। मैं उनके पिता से उनके बारे में काफी बात करता हूं। तकनीकी तौर पर वह शानदार खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल