1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो 2020 से हुई फुटबॉल की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं की वापसी

यूरो 2020 से हुई फुटबॉल की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं की वापसी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2021 03:20 pm IST,  Updated : Jun 12, 2021 03:20 pm IST

 एक साल की देरी से हो रहे इस टूर्नामेट का पहला मैच उसी देश में खेला गया जो एशिया के बाहर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था और जिसने सबसे पहले पूरे देश में लॉकडाउन लगाया था। 

Football, Sports, Euro  2020 - India TV Hindi
Football Image Source : GETTY

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल खेल गतिविधियों के प्रभावित होने के बाद बाद रोम के स्टाडियो ओलंपिको में महामारी के दौर के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक यूरो 2020 फुटबॉल चैम्पियनशिप शुक्रवार को शुरू हुई। एक साल की देरी से हो रहे इस टूर्नामेट का पहला मैच उसी देश में खेला गया जो एशिया के बाहर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था और जिसने सबसे पहले पूरे देश में लॉकडाउन लगाया था। 

इटली ने घरेलू मैदान पर टूर्नामेंट के पहले मैच में तुर्की को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। कोरोना वायरस से यूरोप में 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई जिसमें इटली में ही मृतकों की सख्या 1.27 लाख से ज्यादा है। रोम में मैच देखने आये प्रशंसकों को स्टेडियम में आने के लिए वायरस के खिलाफ टीका लेने के प्रमाण के साथ कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट को दिखाना जरुरी था। 

यह भी पढ़ें- धोनी के रिटायरमेंट पर बोले एमएसके प्रसाद, कुछ बातें चार दीवारों के अंदर ही रहे तो अच्छा है

 

यूरो 2020 का आयोजन अगर सफल तरीके से हुआ तो इससे तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों का हौसला भी बढ़ेगा, जिसे पिछले साल एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। तोक्यो 2020 का आगाज 23 जुलाई से होगा। 

पंद्रह महीने पहले पूर्ण लॉकडाउन में जाने के बाद से इटली के उद्घाटन मैच ने देश में सबसे बड़ी संख्या में दर्शक एक साथ जमा हुए। स्टेडियम में हालांकि क्षमता के 25 प्रतिशत ही दर्शक थे। 

यह भी पढ़ें-  माइकल होल्डिंग ने की इंग्लैंड टीम के ‘मूमेंट ऑफ यूनिटी’ की आलोचना

रोम के निवासी फेड्रिको रिवा में कहा, ‘‘ यह बहुत भावनात्मक पल है, बहुत शानदार पल। यह माहौल ऐसा जो हम सभी याद रहेगा। प्रशंसकों से भरा स्टेडियम, हमें इस सब की जरूरत थी, हमें वास्तव में इसकी जरूरत थी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल