1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टार फुटबॉलर नेमार ने परिवार के साथ मनाया क्रिसमस

स्टार फुटबॉलर नेमार ने परिवार के साथ मनाया क्रिसमस

 Reported By: IANS
 Published : Dec 26, 2017 02:45 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 02:45 pm IST

फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक नेमार ने अपने परिवार के साथ ब्राजील में क्रिसमस का त्योहार मनाया। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाड़ी नए साल का स्वागत भी अपने परिवार के साथ ही करेंगे।

नेमार- India TV Hindi
नेमार

साओ पाउलो: फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक नेमार ने अपने परिवार के साथ ब्राजील में क्रिसमस का त्योहार मनाया। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाड़ी नए साल का स्वागत भी अपने परिवार के साथ ही करेंगे। 

सांतोस में अपने परिवार के साथ रह रहे नेमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस की कुछ तस्वीरें साझा की। 

इन तस्वीरों में नेमार को उनके पिता नेमार सीनियर, मां नादिने गोन्काल्वेस और छोटी बहन राफेला के साथ देखा जा सकता है। नेमार ने सेंटा क्लॉज की टोपी भी पहनी है। 

नेमार शनिवार को अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने पहुंचे थे और नए साल का जश्न मनाने के बाद वह पीएसजी क्लब में लौटेंगे। 

ब्राजील पहुंचने के बाद नेमार सीधे मिडफील्डर नेने और अभिनेता काइयो कास्ट्रो की ओर से आयोजित एक चैरिटी समारोह में शामिल होने पहुंचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल