1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोंजालो हिग्यूएन के पिता ने बेटे के यूवेंट्स छोड़ने की अटकलों को खारिज किया

गोंजालो हिग्यूएन के पिता ने बेटे के यूवेंट्स छोड़ने की अटकलों को खारिज किया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 15, 2020 05:37 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 05:37 pm IST

फुटबॉलर गोंजालो हिग्यूएन के पिता ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि उनका बेटा इस सीजन में इटालियन क्लब जुवेंतस को छोड़ सकते हैं।

गोंजालो हिग्यूएन के...- India TV Hindi
गोंजालो हिग्यूएन के पिता ने बेटे के यूवेंट्स छोड़ने की अटकलों को खारिज किया Image Source : GETTY IMAGES

ब्यूनस आयर्स| फुटबॉलर गोंजालो हिग्यूएन के पिता ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि उनका बेटा इस सीजन में इटालियन क्लब जुवेंतस को छोड़ सकते हैं। 32 साल के गोंजालो का सेरी-ए चैंपियन जुवेंतस के साथ करार खत्म होने में अभी एक साल का समय बचा हुआ है। लेकिन 2019-20 सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मीडिया में ऐसी खबरें चल रही है कि गोंजालो अपने पूर्व क्लब रिवर प्लेट से जुड़ सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गोंजालो ने जुवेंतस के साथ 44 मैचों में केवल 11 गोल किए हैं। गोंजालो के पिता जॉर्ज हिग्यूएन ने रेडियो स्टेशन प्लेनेटा 947 से कहा, " वह किसी भी टीम के साथ अपना करार करने नहीं जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वह अपने अनुबंध को पूरा करेंगे और उसके बाद ही किसी और क्लब में जाने के बारे में सोचेंगे। फिलहाल गोंजालो के लिए रिवर प्लेट में जाना लगभग असंभव है।"

हिग्यूएन ने 2004 में रिवर प्लेट के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरूआत की थी और उन्होंने ब्यूसन आयर्स के लिए 41 मैचों में 15 गोल किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल