1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबॉलर प्रभसुखन गिल ने फिट रहने के लिये बनाया ‘घर में जिम’

फुटबॉलर प्रभसुखन गिल ने फिट रहने के लिये बनाया ‘घर में जिम’

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 03:19 pm IST

गिल ने कहा कि घर में बनाये गये जिम से उन्हें फिट रहने में मदद मिली। उन्होंने पंजाब के सारभा स्थित अपने निवास में यह जिम बनाया।

U-17 FIFA World Cup,prabhsukhan gill,Kerala Blasters FC,Kerala Blasters,FIFA,All India Football Fede- India TV Hindi
prabhsukhan gill Image Source : TWITTER/@SUKHANGILL01

केरला ब्लास्टर्स के गोलकीपर प्रभसुखन गिल ने कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने के लिये विभिन्न उपकरणों को इकट्ठा करके घर में ही जिम बना लिया। वह 2017 अंडर-17 फीफा विश्व कप में खेलने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। 

उन्होंने कहा कि घर में बनाये गये जिम से उन्हें फिट रहने में मदद मिली। उन्होंने पंजाब के सारभा स्थित अपने निवास में यह जिम बनाया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही स्पष्ट हो गया कि लॉकडाउन (मार्च 2020) लग रहा है, मेरे भाई (गुरसिमरत) और मैंने घर में ही जिम बनाने की बात सोची। हम इतने कम समय में जितने भी उपकरण खरीद सकते थे, हमने उतने ही खरीदकर अपने घर में जिम बनाया। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अभी कम से कम 200 किलो के उपकरण मेरे घर में है - जैसे रॉड, विभिन्न वजन की प्लेट, डंबल, मेडिसिन बॉल आदि। ’’ 

गिल ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के शुरू में काफी हताशाा हो रही थी। लॉकडाउन के समय चीजों को हल्के में लेना सामान्य था लेकिन मेरे भाई और मैंने महसूस किया कि अगर हम ऐसे ही बैठे रहेंगे तो इससे कुछ अच्छा नहीं होगा। इसलिये हमने उपकरण जुटाकर जहां तक संभव हो अपने शरीर को फिर रखा। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल