ब्रसेल्स: बेल्जियम के फुटबाल क्लब स्पोर्टिग लोकेरेन के लिए खेलने वाले ग्रेगरी मर्टेस को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा और अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 24 वर्षीय मर्टेस मंगलवार को गेंक के खिलाफ मैच के दौरान मैच के 20वें मिनट में दिला का दौरा पड़ने से मैदान पर ही गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
मर्टेस ने ब्रसेल्स के क्लब एफसी एंडरलेख्ट की ओर से करियर की शुरुआत की और 2011 में ब्रूगेस क्लब में चले गए।
लोकेरेन से वह जनवरी, 2014 में जुड़े। बेल्जियम की राष्ट्रीय युवा टीम के लिए भी वह कई मैच खेल चुके हैं