1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी पैट्रिक मैकएनरो ने जीती कोरोना से जंग

पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी पैट्रिक मैकएनरो ने जीती कोरोना से जंग

 Reported By: IANS
 Published : Apr 19, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 04:35 pm IST

अमेरिका के पूर्व टेनिस खिलाड़ी पैट्रिक मैकएनरो ने रविवार को बताया कि उनका कोरोनावायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। अमेरिका के पूर्व डेविस कप कप्तान पैट्रिक में कोरोनावायरस के लक्षण थे और उन्होंने न्यूयॉर्क में अपने घर के अंदर खुद को क्वारंटाइन कर रखा था।

पूर्व अमेरिकी टेनिस...- India TV Hindi
पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी पैट्रिक मैकएनरो ने जीती कोरोना से जंग Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क| अमेरिका के पूर्व टेनिस खिलाड़ी पैट्रिक मैकएनरो ने रविवार को बताया कि उनका कोरोनावायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। अमेरिका के पूर्व डेविस कप कप्तान पैट्रिक में कोरोनावायरस के लक्षण थे और उन्होंने न्यूयॉर्क में अपने घर के अंदर खुद को क्वारंटाइन कर रखा था।

पैट्रिक ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, " सब ठीक है। मेरे और मेरी पत्नी मेलिसा के लिए बहुत अच्छी खबर है। हम दोनों का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। हमने सुबह ही टेस्ट कराया।"

उन्होंने कहा, "हमें पता है कि टीवी पर टेस्ट के बारे में बहुत सारी बातें की जा रही है और हमें उसकी जरूरत है। हमारे लिए और न्यूयॉर्क में यह सब देखकर बहुत अच्छा लगा।" सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जॉन मैकएनरो के भाई पैट्रिक ने कहा कि अब वह इस बीमारी से लोगों को बाहर निकालने में मदद करना चाहते हैं, जिसने न्यूयॉर्क में अब तक करीब 12000 लोगों की जान ले ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल