1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इस साल फुटबाल जगत से संन्यास ले सकता है अर्जेटीना का ये दिग्गज खिलाड़ी

इस साल फुटबाल जगत से संन्यास ले सकता है अर्जेटीना का ये दिग्गज खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 29, 2019 03:23 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 03:23 pm IST

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीय खिलाड़ी पिछली जनवरी में शंघाई शेनहुआ से निकलकर बोका जूनियर्स में शामिल होने के बाद से अपनी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

इस साल फुटबाल जगत से संन्यास ले सकता है अर्जेटीना का ये दिग्गज खिलाड़ी- India TV Hindi
इस साल फुटबाल जगत से संन्यास ले सकता है अर्जेटीना का ये दिग्गज खिलाड़ी Image Source : GETTY

ब्यूनस आयर्स। अर्जेटीना के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कार्लोस तेवेज ने कहा है कि वह इस साल फुटबाल जगत से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं। करीब दो दशकों तक वह एक खिलाड़ी के रूप में फुटबाल मैदान पर सक्रिय हैं। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीय खिलाड़ी पिछली जनवरी में शंघाई शेनहुआ से निकलकर बोका जूनियर्स में शामिल होने के बाद से अपनी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

तेवेज ने यह स्वीकार कियाहै कि उन्हें टीम के युवा साथी खिलाड़ियों के साथ अपनी फॉर्म को बनाए रखने में परेशानी हो रही है। 

उन्होंने कहा, "बोका जूनियर्स के साथ करार का यह मेरा आखिरी साल है और मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर फुटबाल मैदान पर भी यह मेरे करियर का आखिरी साल होगा।"

बोका जूनियर्स के साथ 2018 में तेवेज ने कुल 20 लीग मैच खेले थे। उन्होंने अपने करियर में मैनचेस्टर युनाइटेड, मैनचेस्टर सिटी और जुवेंतस जैसे क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल