1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जिम्मी ग्रीव्स अस्पताल में भर्ती

इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जिम्मी ग्रीव्स अस्पताल में भर्ती

 Reported By: India TV Business Desk
 Published : Apr 08, 2020 11:47 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 11:47 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर जिम्मी ग्रीव्स को अनजान बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 80 साल के ग्रीव्स 1966 में विश्व कप जीतने वाली फुटबाल टीम का हिस्सा थे।

इंग्लैंड के पूर्व...- India TV Hindi
इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जिम्मी ग्रीव्स अस्पताल में भर्ती  Image Source : TWITTER: TOTTENHAM

लंदन| इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर जिम्मी ग्रीव्स को अनजान बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 80 साल के ग्रीव्स 1966 में विश्व कप जीतने वाली फुटबाल टीम का हिस्सा थे। वह इंग्लैंड के क्लब टॉटनेहम हॉट्सपर के लिए भी खेले हैं।

बीबीसी ने टॉटनेहम हॉट्सपर द्वारा जारी बयान के हवाले से लिखा है, "हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमारे रिकार्ड गोल स्कोरर इस समय अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम उनके परिवार के टच में हैं और आगे क्या होगा इस मामले की जानकारी दे देंगे। क्लब के हर सदस्य की दुआएं जिम्मी और उनके परिवार के साथ हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल