1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नहीं रहे मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी अल्बर्ट क्वीसाल, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रहे मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी अल्बर्ट क्वीसाल, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2020 04:29 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 04:29 pm IST

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी अल्बर्ट क्वीसाल का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। क्लब ने इस बात की जानकारी दी।

नहीं रहे मैनचेस्टर...- India TV Hindi
नहीं रहे मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी अल्बर्ट क्वीसाल, 87 साल की उम्र में हुआ निधन Image Source : GETTY

मैनचेस्टर| मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी अल्बर्ट क्वीसाल का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। क्लब ने इस बात की जानकारी दी। क्वीसाल ने क्लब के साथ छह सीजन बिताए थे और 1960 में उसे पहली ट्रॉफी जिताने में मदद की थी। साथ ही उन्होंने 1963 में एफए कप की ट्रॉफी जिताने में मदद की थी।

क्वीसाल ने क्लब के लिए 184 मैच खेले थे और 56 गोल किए थे। मैनचेस्टर के बाद वह 1964 में ओल्डहैम एथलेटिक में चले गए थे।

क्लब ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "अपनी जीवनी में सर बॉबी चाल्र्टन ने क्वीसाल को इंग्लिश फुटबाल का नया सितारा बताया था और बताया कि कैसे उन्होंने उनके गोलों में अहम रोल निभाया।" क्वीसाल ने इंग्लैंड के लिए पांच मैच खेले। वह पहली बार अपने देश के लिए स्कूल ब्वॉय के तौर पर खेले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल