1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह सीनियर की हालत गंभीर, फेफड़ों में निमोनिया के नए पैच मिले

पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह सीनियर की हालत गंभीर, फेफड़ों में निमोनिया के नए पैच मिले

 Reported By: Bhasha
 Published : May 18, 2020 09:31 pm IST,  Updated : May 18, 2020 09:31 pm IST

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनके फेफड़ों में निमोनिया के निये पैच मिले हैं।

Ballbir Singh Senior- India TV Hindi
Ballbir Singh Senior Image Source : PTI

नई दिल्ली| तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनके फेफड़ों में निमोनिया के निये पैच मिले हैं। बलबीर सीनियर के नाती कबीर ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य पर जारी मेडिकल अपडेट में कहा ,‘‘ उनके शरीर में रक्तसंचार स्थिर है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले अपडेट के बाद से हालांकि दिल का दौरा नहीं पड़ा है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एमआरआई में दिमाग में खून का छोटा सा थक्का जमा हुआ है । वह अभी भी अर्ध अचेतन अवस्था में है और उनके फेफड़ों में क्लेबसिएला संक्रमण पाया गया है । इसके साथ ही निमोनिया के नये पैच भी मिले हैं जिसका उपचार किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि वह जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बलबीर सीनियर को निमोनिया के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़े : लॉकडाउन के चौथे चरण के अनुसार खेल मंत्रालय ने ट्रेनिंग शुरू करने का दिया आदेश

पिछले साल जनवरी में भी निमोनिया के कारण बलबीर सीनियर को अस्पताल में 108 दिन बिताने के बाद पीजीआईएमईआर से छुट्टी मिली थी। उन्होंने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। हेलसिंकी ओलंपिक में नीदरलैंड के खिलाफ 6-1 से मिली जीत में उन्होंने पांच गोल किये थे और यह रिकार्ड अभी भी बरकरार है। वह 1975 विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर भी रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल