1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रांस के कोरेन्टिन मौटेटे ने जीता चेन्नई ओपन का खिताब

फ्रांस के कोरेन्टिन मौटेटे ने जीता चेन्नई ओपन का खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2019 09:32 am IST,  Updated : Feb 11, 2019 09:32 am IST

मौटेट के लिए यह दूसरा चैलेंजर खिताब है जिन्हें चैम्पियन बनने पर पुरस्कार राशि के तौर पर 7,200 डालर के अलावा 80 एटीपी अंक भी मिले।

फ्रांस के कोरेन्टिन...- India TV Hindi
फ्रांस के कोरेन्टिन मौटेटे ने जीता चेन्नई ओपन का खिताब 

चेन्नई: कोरेन्टिन मौटेट ने रविवार को चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हैरिस को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया। 

फ्रांस के 19 साल के बायें हाथ के दूसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने विम्बलडन और फ्रेंच ओपन में पूर्व जूनियर युगल विजेता हैरिस को कोई मौका नहीं दिया और 6-3, 6-3 से आसानी से जीत दर्ज की। 

मौटेट के लिए यह दूसरा चैलेंजर खिताब है जिन्हें चैम्पियन बनने पर पुरस्कार राशि के तौर पर 7,200 डालर के अलावा 80 एटीपी अंक भी मिले। उपविजेता को 4,240 डालर के और 48 एटीपी अंक का फायदा हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल