1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबॉल मैच हिस्सा लेने के कारण फ्रांसीसी फुटबॉलर गेएटन लाबोर्डे को मांगनी पड़ी माफी

फुटबॉल मैच हिस्सा लेने के कारण फ्रांसीसी फुटबॉलर गेएटन लाबोर्डे को मांगनी पड़ी माफी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 01, 2020 05:23 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 05:23 pm IST

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में मोंट-डे-मार्सन में 23 मई को खेले गये इस मैच में मोंटपेलियर के अग्रिम पंक्ति के इस खिलाड़ी के साथ सेंट-एटिने के लोइस ने भी भाग लिया था। 

Gaëtan Laborde, football, franch, covid, corona virus - India TV Hindi
Gaëtan Laborde Image Source : GETTY

फ्रांस के फुटबॉल खिलाड़ी गेएटन लाबोर्डे ने हाल में अचानक आयोजित किये गये एक फुटबॉल मैच में भाग लेने पर माफी मांगी है। फ्रांस में कोरोना वायरस महामारी के कारण फुटबॉल मैचों पर अप्रैल में रोक लगा दी गयी थी। देश में 11 मई को लॉकडाउन हट गया था लेकिन नौ से अधिक लोगों के जमावड़े पर मनाही है। 

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में मोंट-डे-मार्सन में 23 मई को खेले गये इस मैच में मोंटपेलियर के अग्रिम पंक्ति के इस खिलाड़ी के साथ सेंट-एटिने के लोइस ने भी भाग लिया था। 

लाबोर्डे ने अपने इंस्टाग्राम पर रविवार को लिखा, ‘‘ मुझे अच्छी तरह पता है कि मैंने अच्छा उदाहरण पेश नहीं किया है। मैं इस हरकत की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं विनम्रता से माफी मांगता हूं।’’ 

यह भी पढ़ें- AIFF ने ईस्ट बंगाल से स्वामित्व में हुए बदलाव की मांगी जानकारी

उन्होंने कहा, ‘‘कई दिनों तक बैठे रहने के बाद मैं खुद का रोक नहीं पाया। जब मुझे महसूस हुआ कि वहां हमारे साथ मैदान में बहुत सारे लोग हैं। जब वहां पुलिस पहुंची तो मुझे गलती का अहसास हुआ।’’

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में खेल आयोजन बंद पड़े हुए हैं लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद अब अधिकांश देश अपने यहां खेल को फिर से बहाल करने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें- 20 जून को वापसी कर सकती है इंग्लिश फुटबॉल लीग

यही कारण है कि जर्मनी में बुदेंशलिदा फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग को शुरू हो तीन सप्ताह से भी अधिक का समय हो चुका है। वहीं स्पेन की फुटबॉल लीग ला लिगा के आयोजन का एलान किया जा चुका है।

इसके लिए खिलाड़ी व्यक्तिगत और छोटे-छोट समूह में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसके अलावा इंग्लिश प्रीमियर लीग के आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हालांकि इस दौरान फुटबॉल के सभी मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा के जरूरी मापदंण्डों का पालन किया जाना जरूरी होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल