1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच लीग : किलियन एम्बाप्पे के दो गोल से जीती पीएसजी

फ्रेंच लीग : किलियन एम्बाप्पे के दो गोल से जीती पीएसजी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2021 03:45 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 03:45 pm IST

मोंटेपेलिएर के गोलकीपर जोनास ओमलिन को 19वें मिनट में रेड कार्ड मिला जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा। 34वें मिनट में एम्बाप्पे ने एंजेल डी मरिया के पास पर पहला गोल किया।  

French League: PSG won by two goals from Kylian Mbappe- India TV Hindi
French League: PSG won by two goals from Kylian Mbappe Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन ने फ्रेंच लीग-1 में खेले गए मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने वाली मोंटेपेलिएर को 4-0 से हरा दिया। पीएसजी के लिए किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल किए। नेमार ने एक गोल किया जबकि माउरो इकार्डी ने भी एक गोल किया।

ये भी पढ़ें - पिता को याद कर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक भावुक वीडियो

मोंटेपेलिएर के गोलकीपर जोनास ओमलिन को 19वें मिनट में रेड कार्ड मिला जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा। 34वें मिनट में एम्बाप्पे ने एंजेल डी मरिया के पास पर पहला गोल किया।

ये भी पढ़ें - थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में हारे सात्विक और चिराग

पहले हाफ का अंत पीएसजी ने 1-0 के स्कोर के साथ ही किया। दूसरे हाफ में पीएसजी ने फिर तीन गोल और किए। 60वें मिनट में नेमार ने एम्बाप्पे की मदद से पीएसजी के लिए दूसरा गोल किया। अगले मिनट में इकार्डी ने एक और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।

ये भी पढ़ें - साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अजहर अली ने युवा क्रिकेटरों को दिया 'गुरूमंत्र'

मैच का चौथा और आखिरी गोल एम्बाप्पे ने 63वें मिनट में इकार्डी की मदद से किया।

पीएसजी अंकतालिका में पहले स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल