1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : बारबोरा-कैटेरीना और इगा-बेथाने के बीच होगा महिला युगल फाइनल

फ्रेंच ओपन : बारबोरा-कैटेरीना और इगा-बेथाने के बीच होगा महिला युगल फाइनल

 Reported By: IANS
 Published : Jun 12, 2021 09:25 am IST,  Updated : Jun 12, 2021 09:25 am IST

फ्रेंच ओपन के महिला युगल फाइनल में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसीकोवा और कैटेरीना सिनियाकोवा का सामना पोलैंड की इगा स्वीएतेक और अमेरिका की बेथाने माटेक सैंड्स की जोड़ी से होगा। 

French Open 2021 women's doubles final: Barbora-Katerina vs Iga-Bethanie- India TV Hindi
French Open 2021 women's doubles final: Barbora-Katerina vs Iga-Bethanie Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। फ्रेंच ओपन के महिला युगल फाइनल में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेसीकोवा और कैटेरीना सिनियाकोवा का सामना पोलैंड की इगा स्वीएतेक और अमेरिका की बेथाने माटेक सैंड्स की जोड़ी से होगा। बारबोरा और कैटेरीना ने शुक्रवार को पोलैंड की मैग्डा लिनेट और अमेरिका की बर्नार्डा पेरा की जोड़ी को 6-1, 6-2 से हराया।

स्वीएतेक और सैंड्स ने सेमीफाइनल में रोमानिया की इरीना-कैमेलिया बेगू और अर्जेंटीना की नादिया पोडोरोस्का को 6-3, 6-4 से हराया।

2018 में, अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा के खिलाफ महिला एकल में खिताबी भिड़ंत करने वाली बारबोरा को युगल में विश्व नंबर-1 का स्थान दिया गया था।

बारबोरा और कैटेरीना ने 2018 में एक साथ फ्रेंच ओपन और विंबलडन खिताब जीते। बारबोरा अगर फाइनल जीत जाती हैं तो वह युगल रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर वापस आ जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल