1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : निशिकोरी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे ज्वेरेव

फ्रेंच ओपन : निशिकोरी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे ज्वेरेव

 Reported By: IANS
 Published : Jun 07, 2021 11:25 am IST,  Updated : Jun 07, 2021 11:25 am IST

जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने जापान के केई निशिकोरी को हराते हुए फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

French Open 2021: Zverev beats Nishikori to reach quarterfinals- India TV Hindi
French Open 2021: Zverev beats Nishikori to reach quarterfinals Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने जापान के केई निशिकोरी को हराते हुए फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। ज्वेरेव ने रविवार को रोलां गैरों कोर्ट पर निश्किोरी को सीधे सेटों में 6-4, 6-1, 6-1 से हराया।

यह ज्वेरेव की निशिकोरी पर पांचवीं जीत है और इस क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लैम इवेंट में कुल 16वीं जीत है।

बीते महीने रफाल नडाल, डोमिनिक थीम और माटेओ बेरेट्टीनी को हराकर मैड्रिड ओपन खिताब जीतने वाले ज्वेरेव ने तीसरे दौर में फाइव सेटर जीतकर अपने सामने आए निशिकोरी की एक ना चलने दी।

ज्वेरेव अब बोरिस बेकर के बाद ओपन एरा में फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में तीन बार जगह बनाने वाले दूसरे जर्मन खिलाड़ी हो गए हैं।

अब सेमीफाइनल के लिए ज्वेरेव का सामना एलेजांड्रो फोकिना से होगा। 22 साल के इस स्पेनिश खिलाड़ी ने चार सेट तक चले मुकाबले में फेडरिको डेल्बोनिक को 6-4, 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल