1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : कोको को हराकर बारबोरा पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची

फ्रेंच ओपन : कोको को हराकर बारबोरा पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची

 Reported By: IANS
 Published : Jun 09, 2021 06:48 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 06:48 pm IST

चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा ने अमेरिका की उभरती महिला टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बुधवार को प्रवेश कर लिया।

फ्रेंच ओपन : कोको को...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन : कोको को हराकर बारबोरा पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची Image Source : GETTY

पेरिस| चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा ने अमेरिका की उभरती महिला टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ को हराकर यहां जारी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बुधवार को प्रवेश कर लिया। 25 साल की बारबोरा ने 17 साल की क्रेजसिकोवा को 7-6 (8-6) 6-3 से मात दी। उन्होंने एक घंटे और 50 मिनट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करके पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

क्रेजसिकोवा ने मैच के बाद कहा, "मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं एक दिन यहां पहुंचूंगी। यह कुछ ऐसा है, जिसका मैंने कभी सपना भी नहीं देखी थी। मैं वास्तव में अच्छा खेल रही हूं और कोको भी 17 साल की उम्र में ही अदभुत है।"

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सेमीफाइनल में अब वल्र्ड नंबर 33 क्रेजसिकोवा का सामना मौजूदा चैंपियन पोलैंड की इगा स्विएतेक और ग्रीस की मारिया सकारी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। आठवीं सीड स्विएतेक ही अब महिलाओं में सबसे उंची रैंकिंग की खिलाड़ी बची हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल