1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ़्रेंच ओपन: जोकोविच ने की वापसी, रादवांस्का और हालेप बाहर

फ़्रेंच ओपन: जोकोविच ने की वापसी, रादवांस्का और हालेप बाहर

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2016 11:14 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 11:14 am IST

पेरिस: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां दूसरी बार बारिश के व्यवधान तक वापसी करके खुद को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया लेकिन महिला वर्ग

 Novak-Djokovic- India TV Hindi
Novak-Djokovic

पेरिस: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां दूसरी बार बारिश के व्यवधान तक वापसी करके खुद को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया लेकिन महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अग्निस्का रादवांस्का और पूर्व उप विजेता सिमोना हालेप प्री क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गयी। बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ। इसके बाद केवल 37 मिनट का खेल हो पाया था कि बारिश आ गयी थी।

बारिश के पहले राबर्टो बातिस्ता आगस्ट ने अंतिम 16 के मैच में जोकोविच से पहला सेट 6-3 से जीत लिया था। बीच में बारिश रूकने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो जोकोविच ने दूसरा सेट 6-4 से जीतकर बराबरी की। जब फिर से बारिश के कारण खेल रूका तब पहली वरीयता प्राप्त यह सर्बियाई खिलाड़ी तीसरे सेट में 4-1 से आगे चल रहा था। जोकोविच यदि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहते हैं तो वह 100 मिलियन डालर की करियर पुरस्कार राशि के बैरियर को भी पार कर देंगे।

इस बीच महिला एकल में सुजेन लेंगलेन कोर्ट पर बुल्गारिया की स्वेतलाना पिरोनकोवा ने पोलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त रादवांस्का को 2-6, 6-3, 6-3 से हराया। एक अन्य मैच में आस्ट्रेलिया की 21वीं वरीयता प्राप्त सामंता स्टोसुर ने रोमानिया की छठी वरीय हालेप को 7-6, 6-3 से पराजित किया। पिरोनकोवा ने पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में लगातार छह गेम जीतकर वापसी की। रादवांस्का दूसरे सेट में एक समय 3-0 से आगे चल रही थी लेकिन पिरोनकोवा ने इसे 6-3 से जीता। इसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था। इससे पहले सोमवार को भी खेल नहीं हो पाया था। पिछले 16 साल में यह पहला अवसर था जबकि पूरे दिन का खेल नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल