1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: सानिया, बोपन्ना दूसरे दौर में

फ्रेंच ओपन: सानिया, बोपन्ना दूसरे दौर में

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2016 10:11 am IST,  Updated : May 26, 2016 10:11 am IST

पेरिस: भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और स्टार महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बुधवार को फ्रेंच ओपन की विजयी शुरुआत करते हुए अपने-अपने पुरुष युगल और महिला युगल के मुकाबले जीत कर दूसरे

sania-mirza-martina-hingis- India TV Hindi
sania-mirza-martina-hingis

पेरिस: भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और स्टार महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बुधवार को फ्रेंच ओपन की विजयी शुरुआत करते हुए अपने-अपने पुरुष युगल और महिला युगल के मुकाबले जीत कर दूसरे दौर में जगह बना ली है। विश्व की नंबर एक महिला युगल जोड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने बुधवार को रूस की डारया कासाटकिना और अलेक्जेंड्रा पानोवा की जोड़ी को एक घंटे 31 मिनट चले मुकाबले में 7-6 (4), 6-2 से मात दी।

पुरुष युगल मुकाबले में भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्गिया ने फ्रांस के स्टेफाने रोबेर्ट और अलेक्जेंडर सिडोरेनको की जोड़ी को महज 56 मिनट चले मुकाबले में 7-6 (4), 6-2 से मात दी।

सानिया-मार्टिना ने शानदार शुरुआत की और पहले सेट में 5-0 से बढ़त बना ली थी, लेकिन कुछ गलतियों के कारण उन्होंने अपनी विपक्षी जोड़ी को बराबरी करने का मौका दे दिया। डारया और अलेक्जेंड्रा ने गलतियों का फायदा उठाते हुए 5-5 से बराबरी कर ली।

इसके बाद दोनों जोड़ियों के हिस्से में एक-एक गेम आया और स्कोर 6-6 हो गया। अहम समय में सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने संयम से काम लेते हुए अपने अनुभव का फायदा उठाया और सेट अपने नाम किया। पहला सेट जीतना सानिया-मार्टिना की जोड़ी के लिए सार्थक साबित हुआ, जिसका फायदा उन्हें दूसरे सेट में मिला। दूसरे सेट में इस जोड़ी ने आसानी से जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पुरुष युगल मुकाबले में छठी वरीय बोपन्ना-मर्गिया की जोड़ी ने पहले सेट की अच्छी शुरुआत की और 5-2 से बढ़त बना ली। इसके बाद इस जोड़ी को सेट जीतने में परेशानी नहीं हुई। दूसरा सेट देखकर ऐसा लग रहा था कि पहला सेट दोहराया जा रहा हो। बोपन्ना-मíगया ने 4-1 से बढ़त ली और फिर 6-2 से सेट अपने नाम करते हुए मैच पर कब्जा जमाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल