1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : सितसिपास पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे

फ्रेंच ओपन : सितसिपास पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Jun 11, 2021 11:23 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 11:23 pm IST

निया के पांचवें नम्बर के पुरुष टेनिस खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम इवेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। 

फ्रेंच ओपन : सितसिपास...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन : सितसिपास पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे Image Source : GETTY

पेरिस| दुनिया के पांचवें नम्बर के पुरुष टेनिस खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम इवेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। 22 साल के सितसिपास ने शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को हराते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

सितसिपास ने दुनिया छठे नम्बर के खिलाड़ी ज्वेरेव को तीन घंटे 37 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से हराया।

अब रविवार को होने वाले फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के रफाल नडाल के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से सितसिपास का सामना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल