1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गंभीर ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम जेटली के नाम पर करने का रखा प्रस्ताव

गंभीर ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम जेटली के नाम पर करने का रखा प्रस्ताव

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2019 10:38 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 10:38 pm IST

गंभीर ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के नाम पर करने की मांग की है।

Gautam Gambhir, MLA East Delhi- India TV Hindi
Gautam Gambhir, MLA East Delhi Image Source : ANI

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के नाम पर करने की मांग की है। गौतम गंभीर ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर मांग की है कि यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के नाम पर किया जाना चाहिए।

गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, "अरुण जेटली के लिए हम सभी के मन में सम्मान है। हम चाहते हैं कि वह हमारे दिलों में हमेशा रहें। इसलिए मैं प्रिय नेता के सम्मान में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम बदलकर अरुण जेटली स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स रखे जाने का प्रस्ताव रख रहा हूं।" 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त को निधन हो गया था। जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल