1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लोन पर रियल मेड्रिड से टॉटनेहम जाने को तैयार गारेथ बेल

लोन पर रियल मेड्रिड से टॉटनेहम जाने को तैयार गारेथ बेल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 17, 2020 11:05 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 11:05 pm IST

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के फॉरवर्ड गारेथ बेल शुक्रवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे, जहां वह इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब टॉटनेहम हॉट्सपर में जाने की औपचारिकताएं पूरी करेंगे।

Gareth Bale ready to go to Tottenham from Real Madrid on loan- India TV Hindi
Gareth Bale ready to go to Tottenham from Real Madrid on loan Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के फॉरवर्ड गारेथ बेल शुक्रवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे, जहां वह इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब टॉटनेहम हॉट्सपर में जाने की औपचारिकताएं पूरी करेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेल लोन के आधार पर टॉटनेहम जाएंगे इस पर भी चर्चा चल रही है।

दोनों कल्बों के बीच चर्चा सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है और इसी मोड़ पर चर्चा खत्म होती है तो बेल लंदन जाएंगे।

ये भी पढ़ें - इटालियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे डेनिस शापोवालोव

बेल इससे पहले भी टॉटनेहम के साथ रह चुके हैं। वह 2007 में साउथैम्पटन से टॉटनेहम में आए थे और 2013 तक यहां रहे थे। इसके बाद वह स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड में चले गए थे।

बेल के एजेंट जोनाथन बारनेट ने कहा, "बीते साल की तुलना में बेल इस बार रियल मेड्रिड छोड़ने के काफी करीब हैं। हम अभी भी चर्चा कर रहे हैं, देखते हैं कि यह कैसे होता है।"

टॉटनेहम को लीग के नए सीजन में रविवार को एवरटन के हाथों घर में 1-0 से हार मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल