1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस से लड़ने के लिये 25 लाख यूरो दान करेगी जर्मन फुटबॉल टीम

कोरोना वायरस से लड़ने के लिये 25 लाख यूरो दान करेगी जर्मन फुटबॉल टीम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 19, 2020 09:00 am IST,  Updated : Mar 19, 2020 09:00 am IST

जर्मन कप्तान मैनुएल नेयुर ने कहा, ‘‘इस समय हमें एक दूसरे की देखरेख करने की जरूरत है। हमारी राष्ट्रीय टीम के सदस्य इस बारे में सोच रहे हैं और एक अच्छे काम के लिये दान करने जा रहे हैं।’’  

German football team will donate 2.5 million euros to fight the corona virus- India TV Hindi
German football team will donate 2.5 million euros to fight the corona virus Image Source : AP

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरा खेल जगत ठप पड़ा है। कुछ टूर्नामेंट को आगे के लिए टाल दिया गया है तो कुछ को रद्द कर दिया गया है। इस वायरस से बचने के लिए कई नामी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर जागरुकता फैला रहे हैं, लेकिन अब जर्मनी की राष्ट्रीय टीम ने एक दम आगे बढ़ाकर इस महामारी के कारण पैदा हुए संकट से लड़ने के लिये 25 लाख यूरो दान करने का फैसला किया है।

जर्मन कप्तान मैनुएल नेयुर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गये वीडियो में कहा,‘‘इस समय हमें एक दूसरे की देखरेख करने की जरूरत है। हमारी राष्ट्रीय टीम के सदस्य इस बारे में सोच रहे हैं और एक अच्छे काम के लिये दान करने जा रहे हैं।’’

बायर्न म्यूनिख के जोशुआ किमिच और लियोन गोर्तजा तथा बोरूसिया मोएनचेनग्लाडबाक के मैथियास गिंटर सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी इस तरह के वीडियो पोस्ट किये हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल