1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जर्मनी यूरो 2016 के लिये क्वालीफाई करने की दहलीज पर

जर्मनी यूरो 2016 के लिये क्वालीफाई करने की दहलीज पर

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2015 02:27 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 02:28 pm IST

ग्लास्गो: विश्व चैम्पियन जर्मनी ने स्काटलैंड को 3-2 से हराने के बाद ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है और वह यूरो 2016 फुटबाल के लिये क्वालीफाई करने की दहलीज़ पर पहुंच

जर्मनी यूरो 2016 के लिये...- India TV Hindi
जर्मनी यूरो 2016 के लिये क्वालीफाई करने की दहलीज पर

ग्लास्गो: विश्व चैम्पियन जर्मनी ने स्काटलैंड को 3-2 से हराने के बाद ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है और वह यूरो 2016 फुटबाल के लिये क्वालीफाई करने की दहलीज़ पर पहुंच गया है ।

पिछले साल डार्टमंड में हुए मैच में दो गोल करने वाले थामस मूलर ने 18वें मिनट में पहला गोल किया । स्काटलैंड के लिये मैनुअल नूयेर ने 27वें मिनट में बराबरी का गोल किया । सात मिनट बाद मूलर ने एक और गोल करके जर्मनी को बढत दिला दी । वहीं जेम्स मैकआर्थर ने 43वें मिनट में बराबरी का गोल दागा ।

म्युनिख के स्टार मूलर ने एल गुंडोगन के गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई जिसके दम पर 54वें मिनट में जर्मनी को फिर बढत मिल गई जो अंत तक कायम रही ।

अब स्काटलैंड का सामना आयरलैंड से होगा जिसने जार्जिया को 1 . 0 से हराया ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल