1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्विस आपराधिक मामले में जियानी इनफैनटिनो पाक साफ

स्विस आपराधिक मामले में जियानी इनफैनटिनो पाक साफ

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2020 10:53 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 10:53 pm IST

फीफा की आचरण समिति ने बुधवार को कहा कि विश्व फुटबॉल संस्था के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो स्विट्जरलैंड में आपराधिक जांच चलने के बावजूद अपने पद पर जारी रह सकते हैं। 

Gianni Infantino clean in Swiss criminal case- India TV Hindi
Gianni Infantino clean in Swiss criminal case Image Source : GETTY IMAGES

जिनेवा। फीफा की आचरण समिति ने बुधवार को कहा कि विश्व फुटबॉल संस्था के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो स्विट्जरलैंड में आपराधिक जांच चलने के बावजूद अपने पद पर जारी रह सकते हैं।

इनफैनटिनो के आचरण को लेकर शुरूआती जांच बंद हो गयी है।

फीफा द्वारा जार बयान के अनुसार मुख्य आचरण अधिकारी मारिया क्लाडिया रोजास ने पाया कि फीफा आचार संहिता के कथित उल्लंघन के संबंध में मामला दर्ज करने के लिये सबूतों की कमी है।

रोजास ने कहा कि इसके लिये एक भी अस्थायी निलंबन की जरूरत नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल