1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कुश्ती के दंगल में मिली हार तो गीता-बबीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका ने की खुदकुशी

कुश्ती के दंगल में मिली हार तो गीता-बबीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका ने की खुदकुशी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2021 10:28 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 12:28 pm IST

माना जा रहा है कि 17 साल की रितिका जब टूर्नामेंट के दौरान 14 मार्च को फ़ाइनल मैच में हारी तो इस गम को बर्दाश्त नहीं कर पाई। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Wrestling- India TV Hindi
Wrestling Image Source : GETTY

भारत की स्टार महिला पहलवान गीता और बबिता के घर में अचानक दुःख का माहौल छा गया। जब उनकी ममेरी बहन रीता फोगाट ने राजस्थान में हुए रेसलिंग ( पहलवानी ) टूर्नामेंट के दौरान हार के बाद आत्महत्या कर ली।  

17 साल की रितिका जब टूर्नामेंट के दौरान 14 मार्च को फ़ाइनल मैच में हारी तो इस गम को बर्दाश्त नहीं कर पाई। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालंकि इस मामले की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने हार के कारण सुसाइड की। जिसकी जांच जारी है। 

इस बात को लेकर दादरी के डीएसपी राम सिंह बिश्नोई ने एऍनआई को जानकारी देते हुए कहा, "बबिता फोगट की पहलवान और चचेरी बहन रितिका ने 17 मार्च को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिसके पीछे का कारण राजस्थान में हुए कुश्ती टूर्नामेंट में उनकी हार को माना जा रहा है। हालंकि अभी जांच जारी है।"

बता दें कि रितिका महावीर सिंह फोगाट के सानिध्य में ट्रेनिंग कर रही थी। इस दौरान वो सुब जूनियर राज्य स्तरीय, जूनियर महिला और कुछ पुरुषों के पहलवानी टूर्नामेंट में भी भाग ले चुकी थी। वहीं रिपोर्ट के अनुसार ऐसा भी माना जा रहा है कि राजस्थान में हुए टूर्नामेंट के दौरान रितिका के साथ महावीर भी वहाँ पर मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल