1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विरोधी खिलाड़ी के चेहरे पर थूकने के लिए थुरम पर लगा पांच मैचों का प्रतिबंध

विरोधी खिलाड़ी के चेहरे पर थूकने के लिए थुरम पर लगा पांच मैचों का प्रतिबंध

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Dec 22, 2020 02:27 pm IST

थुरम पर एक मैच का निलंबित प्रतिबंध भी रहेगा जो 21 दिसंबर 2021 तक अच्छे बर्ताव की शर्त पर निर्भर करेगा। 

marcus thuram spitting, marcus thuram suspension, marcus thuram fined, marcus thuram, marcus thuram - India TV Hindi
Marcus Thuram Image Source : AP

बोरूसिया मोनशेनग्लाबाख के स्ट्राइकर मार्कस थुरम पर बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच के दौरान होफेनहीम टीम के खिलाड़ी के चेहरे पर थूकने के लिए पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। जर्मन फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को कहा कि यह प्रतिबंध जर्मन कप और बुंदेसलीगा में लागू होगा। 

थुरम पर एक मैच का निलंबित प्रतिबंध भी रहेगा जो 21 दिसंबर 2021 तक अच्छे बर्ताव की शर्त पर निर्भर करेगा। 

टैकल को लेकर बहस के बाद थुरम ने डिफेंडर स्टीफन पोश के चेहरे पर थूक दिया था। रैफरी फ्रेंक विलेनबर्ग ने वीडियो देखने के बाद थुरम को मैदान से बाहर भेज दिया और पोश को पीला कार्ड दिखाया। 

होफेनहीम ने शनिवार को हुआ यह मुकाबला 2-1 से जीता। महासंघ ने सोमवार को थुरम पर 40 हजार यूरो (50 हजार डॉलर) का जुर्माना भी लगाया। बोरूसिया की टीम पहले ही फ्रांस के थुरम पर एक महीने के वेतन का जुर्माना लगा चुकी है जिसे सामाजिक कार्यों के लिए दान किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल