1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चेन्नइयिन एफसी के साथ गोलकीपर करणजीत का करार बढ़ा

चेन्नइयिन एफसी के साथ गोलकीपर करणजीत का करार बढ़ा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2020 02:31 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 02:31 pm IST

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी ने गोलकीपर करणजीत सिंह के करार को एक साल के लिए बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की। 

चेन्नइयिन एफसी के साथ...- India TV Hindi
चेन्नइयिन एफसी के साथ गोलकीपर करणजीत का करार बढ़ा Image Source : FACEBOOK/KARANJEET

चेन्नई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी ने गोलकीपर करणजीत सिंह के करार को एक साल के लिए बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की। आईएसएल का आगामी सत्र (2020-21) नवंबर में शुरू होगा।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 34 साल के इस खिलाड़ी का यह टीम के साथ लगातार छठा सत्र होगा। इस दौरान चेन्नइयिन एफसी 2015 और 2017-18 में चैम्पियन भी बना था। उन्होंने 2017-18 में कमाल का प्रदर्शन किया था, इस सत्र में 20 मैचों में टीम के खिलाफ गोल नहीं हुआ था। 

ENG V AUS, 1st T20I : इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से दी मात

करणजीत ने पिछले सत्र में गोलकीपर और गोलकीपिंग कोच की दोहरी भूमिका निभाई थी। उनके मौजूदा सत्र में खिलाड़ी के तौर पर बने रहने की संभावना है क्योंकि नये कोच क्साबा लासज्लो अपने साथ किसी गोलकीपर कोच को ला सकते है। 

क्लब के लिए 62 मैच खेलने वाले करणजीत ने कहा, ‘‘चेन्नईयिन एफसी मेरा घर है। मुझे अपने विस्तारित परिवार के साथ बने रहने और अपने प्यार करने वाले चेन्नई शहर के प्रशंसकों का प्रतिनिधित्व करने का निर्णय लेने से पहले दो बार सोचना नहीं पड़ा।’’ 

IPL 2020 : कुंबले का मानना, KXIP एक संतुलित टीम और इस सीजन करेगी बेहतर प्रदर्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल