1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गुरजंत सिंह ने माना, अपने खेल में सुधार से चाहते हैं हॉकी टीम में जगह पक्की करना

गुरजंत सिंह ने माना, अपने खेल में सुधार से चाहते हैं हॉकी टीम में जगह पक्की करना

 Reported By: IANS
 Published : Nov 11, 2020 05:50 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 05:50 pm IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे फॉरवर्ड गुरजंत सिंह का मानना है कि उनके खेल में थोड़ी और सटीकता से उन्हें भारतीय टीम में नियमित रूप से अपनी जगह बनाने में मदद मिल सकती है। 

Indian Hockey- India TV Hindi
Indian Hockey Image Source : GETTY

बेंगलुरु| इस साल की शुरुआत में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे फॉरवर्ड गुरजंत सिंह का मानना है कि उनके खेल में थोड़ी और सटीकता से उन्हें भारतीय टीम में नियमित रूप से अपनी जगह बनाने में मदद मिल सकती है।

गुरजंत ने कहा, " बेल्जियम और नीदरलैंड्स जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलना मेरे लिए अच्छा था। मुझे लगता है कि अपनी भूमिका को बेहतर बनाने और इसे क्रियान्वित करने के लिए मैं और अधिक कर सकता हूं। ये अगले कुछ महीने मेरे लिए महत्वपूर्ण होंगे और मुझे उम्मीद है कि ओलंपिक से पहले मैं खुद को साबित कर सकता हूं।"

छह सप्ताह के ब्रेक के बाद भारतीय टीम अगस्त की शुरुआत से ही बेंगलुरु के साई सेंटर में बायो बबल में रह रही है। गुरजंत का मानना है कि टीम साथियों के साथ रहने से यह आसान हो गया है।

2016 में एफआईएच जूनियर पुरुष विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे फॉरवर्ड ने कहा, "रुटीन सेट करना और बायो बबल में रहना आसान नहीं है। नियम काफी कठिन है और ये किसी भी खिलाड़ी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।"

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने मुंबई इंडियंस के ईशान किशन को करार दिया बहुत ही खास खिलाड़ी

उन्होंने कहा, "हम इसे बिना टीम-बॉन्डिंग के साझा नहीं कर सकते थे और जो सहयोग हमें कोचिंग स्टाफ से मिला है, जो पिछले नौ महीनों से खुद कैंपस से बाहर नहीं आया है। वे घर से बाहर हमारे परिवार की तरह हो गए हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल