1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूर्व टेनिस खिलाड़ी गुस्तावो कुर्तेन ने चेताया, कहा- यह समय खेल शुरू करने का नहीं

पूर्व टेनिस खिलाड़ी गुस्तावो कुर्तेन ने चेताया, कहा- यह समय खेल शुरू करने का नहीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 30, 2020 03:43 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 03:43 pm IST

ब्राजील के पूर्व टेनिस खिलाड़ी गुस्तावो कुर्तेन ने कोरोना संकट के बीच खेलों को दोबारा से शुरू करने को लेकर चेताया है।

पूर्व टेनिस खिलाड़ी...- India TV Hindi
पूर्व टेनिस खिलाड़ी गुस्तावो कुर्तेन ने चेताया, कहा- यह समय खेल शुरू करने का नहीं Image Source : GETTY IMAGES

रियो डी जनेरियो| पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस की चपेट में हैं और इस घातक वायरस के कारण करीब 2 लाख 30 हजार लोग अपनी जान गवा चुके है। कोरोना के चलते खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं जिससे संस्थाओं को वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है। लिहाजा कई लोग खाली स्टेडियमों में खेलों के शुरु किए जाने के विचार का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि ब्राजील के पूर्व टेनिस खिलाड़ी गुस्तावो कुर्तेन ने इसका विरोध किया है।

 गुस्तावो कुर्तेन ने कोरोना संकट के बीच खेलों को दोबारा से शुरू करने को लेकर चेताया है। 43 वर्षीय कुर्तेन ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ बातचीत में कहा, " खेल एक शाश्वत जुनून है, जो हमें प्रेरित करता है। यह जीवन का एक हिस्सा है। लेकिन कुछ अन्य चीजें भी हैं जोकि काफी महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा, "हमें इंतजार करने की जरूरत है और केवल सही समय आने पर ही इसकी वापसी करनी चाहिए। हम वापसी को लेकर जबरदस्ती नहीं कर सकते। इस समय हमारी प्राथमिकता मजबूती के साथ इस बीमारी से लड़ना है।" 3 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन कुर्तेन ने निचली रैंकिंग के उन खिलाड़ियों की मदद करने का समर्थन किया है, जोकि इस समय कोरोनावायरस संकट का सामना कर रहे हैं।

(With IANS inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल