1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. WTA रैंकिंग: टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं, हालेप नंबर 1 पर कायम

WTA रैंकिंग: टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं, हालेप नंबर 1 पर कायम

 Reported By: IANS
 Published : Oct 16, 2017 05:24 pm IST,  Updated : Oct 16, 2017 05:24 pm IST

स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा तीसरे स्थान पर बरकरार हैं, वहीं यूक्रेन की एलीना स्वितोलीना चौथे स्थान पर हैं। अमेरिका की वीनस विलियम्स रैंकिंग में अपने पांचवें स्थान पर ही हैं। छठा स्थान डेनम

Simona Halep- India TV Hindi
Simona Halep

मेड्रिड: रोमानिया की सिमोना हालेप महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ओर से सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। इस रैंकिंग में शीर्ष-10 खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा तीसरे स्थान पर बरकरार हैं, वहीं यूक्रेन की एलीना स्वितोलीना चौथे स्थान पर हैं। अमेरिका की वीनस विलियम्स रैंकिंग में अपने पांचवें स्थान पर ही हैं। छठा स्थान डेनमार्क की कैरोलीना वोजनियाकी को प्राप्त है।

लातविया की येलेना ओस्टापेंको सातवें, रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा आठवें, फ्रांस की कैरोलीना गार्सिया नौवें और ब्रिटेन की योहान कोंटा 10वें स्थान पर बनी हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल