1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेरेना विलियम्स ने हेमिल्टन को महानतम एफ-1 ड्राइवर करार दिया

सेरेना विलियम्स ने हेमिल्टन को महानतम एफ-1 ड्राइवर करार दिया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 27, 2020 04:17 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 04:17 pm IST

दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुइस हेमिल्टन की जमकर तारीफ की है।

सेरेना विलियम्स ने...- India TV Hindi
सेरेना विलियम्स ने हेमिल्टन को महानतम एफ-1 ड्राइवर करार दिया  Image Source : AP

नई दिल्ली| दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुइस हेमिल्टन की जमकर तारीफ की है और कहा है कि हेमिल्टन उनकी पीढ़ी के महान एफ-1 ड्राइवर हैं और वह जर्मनी के माइकल शूमाकर के रिकार्ड को तोड़ देंगे।

सेरेना ने एफ-1 के आधिकारिक टिवटर हैंडल पर लिखा, "लुइस हेमिल्टन और मैं काफी करीब हैं। हम एक दूसरों के काफी वर्षों से जानते हैं। मुझे वो शख्स कीफा पसंद है, उनकी मानसिकता विजेताओं वाली है। मुझे पता है कि वह कैसी ट्रेनिंग करते हैं।"

शाहिद अफरीदी ने माना, IPL में न खेलने से पाकिस्तानी खिलाड़ी गंवा रहे हैं बड़ा मौका

उन्होंने कहा, "मेरे लिए वह इस पीढ़ी के महान ड्राइवर हैं और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह माइकल शूमाकर के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे। वह जोखिम पर अपनी जिंदगी जीते हैं। वो जो कहते हैं वो करते हैं। मुझे उनके बारे में यह बात पसंद है।"

मर्सिडीज के हेमिल्टन ने शनिवार को रुस ग्रां प्री में पोल पोजीशन हासिल की। यह उनकी 96वें पोल पोजीशन है। रविवार को उनकी कोशिश शूमाकार के 91 रेस जीतने के रिकार्ड की बराबरी करने की कोशिश करेंगे। इसी महीने की शुरुआत में टस्कन ग्रां प्री को जीत हेमिल्टन ने अपनी विजीय रेसों की संख्या 90 कर ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल