1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हैमिल्टन ने जीती इटेलियन ग्रांप्री., फोर्स इंडिया को छठा

हैमिल्टन ने जीती इटेलियन ग्रांप्री., फोर्स इंडिया को छठा

 Written By: IANS
 Published : Sep 07, 2015 06:49 am IST,  Updated : Sep 07, 2015 06:51 am IST

मोंजा (इटली): फॉर्मूला-1 टीम मर्सिडीज के चालक लुइस हैमिल्टन ने रविवार को इटेलियन ग्रांप्री. जीत ली। टीम फेरारी के सेबास्टियन वेट्टल दूसरे और टीम विलियम्स के फेलिप मासा तीसरे स्थान पर रहे। फॉर्मूला1 की आधिकारिक

हैमिल्टन ने जीती...- India TV Hindi
हैमिल्टन ने जीती इटेलियन ग्रांप्री., फोर्स इंडिया को छठा

मोंजा (इटली): फॉर्मूला-1 टीम मर्सिडीज के चालक लुइस हैमिल्टन ने रविवार को इटेलियन ग्रांप्री. जीत ली। टीम फेरारी के सेबास्टियन वेट्टल दूसरे और टीम विलियम्स के फेलिप मासा तीसरे स्थान पर रहे।

फॉर्मूला1 की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, हैमिल्टन ने इस जीत के साथ एफ-1 चैम्पियनशिप में निको रोसबर्ग से अपनी बढ़त 53 अंकों की कर ली।

मर्सिडीज के ही रोसबर्ग को दो लैप की रेस के बाद कार में आग लग जाने के कारण हटना पड़ा।

मर्सिडीज की फेरारी को हराने की उम्मीद शुरुआत में ही किमी रायकोनेन के पिछड़ जाने से धरी रह गई।

फेरारी के एक अन्य चालक वेट्टल भी हैमिल्टन की तेजी के आगे नहीं निकल पाए तथा विश्व चैम्पियन हैमिल्टन सारे 53 लैप में सबसे आगे रहे तथा पूरे 25 सेकेंड के अंतर से विजेता रहे।

एकमात्र भारतीय एफ-1 टीम फोर्स इंडिया के सर्जियो पेरेज ने छठा और निको हल्केनबर्ग ने सातवां स्थान हासिल किया।

रेड बुल के डेनियर रिकियाडरे आठवें, टीम सौबर के मार्कस एरिक्सन नौवें और रेड बुल के ही डानिल काव्याट 10वें स्थान पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल