1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारी मात्रा में शराब बरामद, आठ तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में शराब बरामद, आठ तस्कर गिरफ्तार

 Written By: Agency
 Published : Sep 10, 2015 09:30 pm IST,  Updated : Sep 10, 2015 09:38 pm IST

गाजियाबाद: गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने मिनी ट्रक में लादकर ले जाई जा रही 106 पेटी शराब बरामद करके दो तस्करों को पकड़ा है। वहीं, सहारनपुर जिले की देवबंद पुलिस ने 450 पेटी शराब बरामद

भारी मात्रा में शराब...- India TV Hindi
भारी मात्रा में शराब बरामद, आठ तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद: गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने मिनी ट्रक में लादकर ले जाई जा रही 106 पेटी शराब बरामद करके दो तस्करों को पकड़ा है। वहीं, सहारनपुर जिले की देवबंद पुलिस ने 450 पेटी शराब बरामद करके छह तस्करों को गिरफ्तार किया है।  कविनगर इंस्पेक्टर अशोक शिशोदिया ने बताया कि पुलिस टीम ने लालकुंआ के पास जांच के दौरान मिनी ट्रक को रोक लिया। इस दौरान वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें हरियाणा मार्का की तस्करी कर लाई गई 106 पेटी शराब बरामद हुई। 


पुलिस ने इस दौरान वाहन में बैठे अशोक व पुष्कर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि बरामद शराब हरियाणा से हापुड ले जाई जा रही थी। 

उधर, सहारनपुर जिले की देवबन्द पुलिस ने जांच के दौरान 450 पेटी शराब से भरा एक ट्रक एवं 6 आरोपियो को रंगे हाथो धर दबोचा। पकडी गई शराब की कीमत दस लाख आंकी गई है। 

अपर पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने आज बताया कि बीती रात देवबंद पुलिस ने जांच अभियान के दौरान घलौली चेक पोस्ट पर एक शराब से भरा ट्रक के साथ देवेद्र, सुनील, रविंद्र कुमार, दीपक, रोहताश और सीताराम अमरदीप को रंगे हाथो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल