1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराया, अगला मुकाबला पाकिस्तान से

एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराया, अगला मुकाबला पाकिस्तान से

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2017 08:09 am IST,  Updated : Oct 20, 2017 08:09 am IST

मलेशिया की ओर से रजी रहीम ने 50वें मिनट और रमजान रोसली ने 59वें मिनट में गोल दागे। भारत ने इस जीत से अजलान शाह कप और हॉकी वर्ल्ड लीग में मलेशिया के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से ही अपने विरोधियों पर दबाव बनाकर रखा। प

Asia-Cup-Hockey- India TV Hindi
Asia-Cup-Hockey Image Source : PTI

ढाका: एशिया कप के सुपर-4 मैच में गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 6-2 से पराजित कर दिया। भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने 15वें मिनट, एसके उथप्पा ने 24वें मिनट, गुरजंत सिंह ने 33वें, एस वी सुनील और सरदार सिंह ने 60वें मिनट में गोल किए।

मलेशिया की ओर से रजी रहीम ने 50वें मिनट और रमजान रोसली ने 59वें मिनट में गोल दागे। भारत ने इस जीत से अजलान शाह कप और हॉकी वर्ल्ड लीग में मलेशिया के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से ही अपने विरोधियों पर दबाव बनाकर रखा। पहले से लेकर तीसरे क्वार्टर तक भारत ने मलेशिया पर लगातार गोल करते हुए 5 गोल दाग दिए।

चौथे क्वार्टर में मलेशिया को पेनल्टी कॉर्नर से भारत पर एक गोल करने का मौका मिला, लेकिन तब तक दोनों टीमों के बीच गोलों का अंतर काफी ज्यादा हो गया था। 59वें मिनट में मलेशिया को एक और कामयाबी हासिल हुई, लेकिन इसी बीच भारत ने भी एक मिनट बाद मलेशिया पर एक और गोल दाग दिया। इस गोल के साथ ही भारत ने यह मुकाबला 6-2 से जीत लिया। इससे पहले बुधवार को सुपर-4 के मुकाबले में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच हुआ मैच 1-1 से ड्रा रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल