1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Hockey : Covid-19 के बाद शुरू हो रही FIH प्रो लीग में बेल्जियम से भिड़ेगी जर्मनी

Hockey : Covid-19 के बाद शुरू हो रही FIH प्रो लीग में बेल्जियम से भिड़ेगी जर्मनी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 16, 2020 06:41 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 06:41 pm IST

कोविड-19 के लंबे ब्रेक के बाद एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दूसरे सीजन की वापसी हो रही है और पहले मैच में जर्मनी की महिला टीम का सामना 22 सितंबर को बेल्जियम से होगा।

Hockey: Germany to take on Belgium in FIH Pro League starting after Covid 19- India TV Hindi
Hockey: Germany to take on Belgium in FIH Pro League starting after Covid 19 Image Source : GETTY

लुसाने। कोविड-19 के लंबे ब्रेक के बाद एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दूसरे सीजन की वापसी हो रही है और पहले मैच में जर्मनी की महिला टीम का सामना 22 सितंबर को बेल्जियम से होगा। यह मैच डसलेडोरफेर हॉकी क्लब में खेला जाएगा। दो दिन में दोनों टीमें दो बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने अप्रैल में दूसरे सीजन को इस महामारी के कारण जून 2021 तक के लिए बढ़ा दिया था। वैसे यह सीजन जनवरी से जून 2020 तक चला था। जनवरी से मार्च तक टूर्नामेंट के कम से कम एक तिहाई मैच खेले जा चुके थे और फिर कोविड-19 के कारण लीग रुक गई थी।

ये भी पढ़ें - बैडमिंटन कोच गोपीचंद ने शीर्ष खिलाड़ियों के लिए मिनी लीग शुरू करने पर दिया जोर

एफआईएच ने एक बयान जारी कर बताया है कि सुरक्षा के लिहाज से मैच खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेले जाएंगे और सरकार तथा स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के साथ ही मैचों का आयोजन किया जाएगा।

खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ के टेस्ट किए जाएंगे और मैच से 48 घंटे पहले उनका टेस्ट निगेटिव आना जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल