1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुल्तान जौहर कप के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, मनदीप को मिली कमान

सुल्तान जौहर कप के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, मनदीप को मिली कमान

 Written By: IANS
 Published : Oct 01, 2019 04:58 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 04:58 pm IST

हॉकी इंडिया ने नौवें सुल्तान ऑफ जौहर कप के लिए भारतीय जूनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 12 से 19 अक्टूबर तक मलेशिया में खेला जाएगा। 

सुल्तान जौहर कप के लिए...- India TV Hindi
सुल्तान जौहर कप के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, मनदीप को मिली कमान Image Source : HOCKEY INDIA

नई दिल्ली| हॉकी इंडिया ने नौवें सुल्तान ऑफ जौहर कप के लिए भारतीय जूनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 12 से 19 अक्टूबर तक मलेशिया में खेला जाएगा। मनदीप मोर टीम के कप्तान होंगे, जबकि उप-कप्तानी संजय को सौंपी गई है। इस प्रतियोगिता में टीम का सामना मलेशिया, न्यूजीलैंड, जापान, आस्ट्रेलिया और ग्रेट ब्रिटेन से होगा।

जून में हुए आठ देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने वाली डिफेंस में दो खिलाड़ी जुड़े हैं। यह खिलाड़ी दीनाचंद्र सिंह मोईरंगथेम और शारदा नंद तिवारी हैं। दीलप्रीत सिंह को फारवर्ड लाइन में शामिन किया गया है।

कोच बीजे करियप्पा ने कहा, "नौवां सुल्तान जौहर कप भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए शानदार अनुभव होगा, क्योंकि इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया और ग्रेट ब्रिटेन के शीर्ष खिलाड़ी भी भाग लेंगे।"

टीम:-

गोलकीपर: प्रशांत कुमार चौहान, पवन।
डिफेंडर: संजय (उप-कप्तान), दीनाचंद्र सिंह मोइरंगथेम, प्रताप लाकड़ा, सुमन बेक, मनदीप मोर (कप्तान), यशदीप सिवाच, शारदा नंद तिवारी।
मिडफील्डर्स: विष्णु कांत सिंह, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, मनिंदर सिंह।
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, सुदीप चिरमाको, गुरसाहिबजीत सिंह, उत्तम सिंह, राहुल कुमार राजभर, शिलानंद लाकड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल