1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी: पहले टेस्ट मैच में भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया

हॉकी: पहले टेस्ट मैच में भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया

 Written By: IANS
 Published : Aug 04, 2015 10:06 am IST,  Updated : Aug 05, 2015 07:48 pm IST

ले टोक्वे (फ्रांस): चिंगलेनसाना सिंह और एसवी सुनील के शानदार गोलों की मदद से यूरोप दौरे पर आई भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को खेले गए पहले टेस्ट फ्रांस को 2-0 से हरा दिया। दो

पहले टेस्ट मैच में...- India TV Hindi
पहले टेस्ट मैच में भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया

ले टोक्वे (फ्रांस): चिंगलेनसाना सिंह और एसवी सुनील के शानदार गोलों की मदद से यूरोप दौरे पर आई भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को खेले गए पहले टेस्ट फ्रांस को 2-0 से हरा दिया।

दो मैचों की सीरीज में भारत ने अब 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट मैच बुधवार को होगा।

चिंगलेनसाना ने भारत के लिए पहला गोल किया और फिर सुनील ने स्कोर को दो गुना करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

मध्यांतर तक भारत ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी। भारत ने दो गोल की बढ़त बनाने के बाद फ्रांस को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

इस दौरान फ्रांसने कई जोरदार हमले किए लेकिन भारतय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त को बरकरार रखा।

भारत ने बीते एक महीने में फ्रांस पर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। उसने बल्जियम में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया। हॉकी वर्ल्ड लीग में चौथे स्थान पर रहा था।

मुख्य कोच पॉल वैन ऐस की विदाई और उच्च गुणवत्ता निदेशक रोएलांट ऑल्टमैंस की मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति के बाद यह भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच था।

भारतीय टीम का यह यूरोपीय दौरा इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल्स की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित किया गया है।

भारतीय टीम को एचडब्ल्यूएल के 2012-13 और 2014-15 दोनों संस्करणों के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ खेलना पड़ा और दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम विजेता रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल