1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने हाल में संन्यास लेने वाले पूर्व कप्तान सरदार को बधाई दी

हॉकी इंडिया ने हाल में संन्यास लेने वाले पूर्व कप्तान सरदार को बधाई दी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2018 04:09 pm IST,  Updated : Sep 14, 2018 04:11 pm IST

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को हाल में संन्यास लेने वाले सरदार सिंह को उनके शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर के लिये बधाई देते हुए कहा कि वह ‘खेल के सच्चे दूत’हैं।

सरदार सिंह- India TV Hindi
सरदार सिंह Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली: हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को हाल में संन्यास लेने वाले सरदार सिंह को उनके शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर के लिये बधाई देते हुए कहा कि वह ‘खेल के सच्चे दूत’हैं। सरदार ने बुधवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी और विश्व कप के लिये राष्ट्रीय शिविर के संभावितों की सूची से बाहर किये जाने के बाद अपने 12 साल के करियर को अलविदा कहा। 

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष राजिंदर सिंह ने बयान में कहा,‘‘सरदार सिंह ने अच्छे और बुरे समय में अपने मजबूत दृढ़संकल्प का नमूना पेश किया। बतौर खिलाड़ी उनकी उपलब्धियां और उनका समर्पण उन्हें खेल का सच्चा दूत बनाता है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘उन्होंने अपने प्रदर्शन से और बतौर कप्तान युवाओं की पीढ़ी को प्रेरित किया है। उन्होंने अगुवाई करते हुए 2014 एशियाई खेलों में टीम को शानदार जीत दिलायी। विश्व रैंकिंग में टीम को ऊपर पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हॉकी इंडिया उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिये बधाई और भविष्य के लिये शुभकामनायें देना चाहेगी।’’ 

सरदार ने गुरूवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस में अपने संन्यास की अधिकारिक घोषणा की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल