1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने सारंगी को एडवांसमेंट तकनीकी पैनल में किया शामिल

हॉकी इंडिया ने सारंगी को एडवांसमेंट तकनीकी पैनल में किया शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Jul 06, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 04:36 pm IST

सारंगी ने बैंकॉक में हुए पुरुष युवा ओलंपिक क्वालीफायर 2018 और मलेशिया में हुए 27वें सुल्तान अजलान शाह कप 2018 में तकनीकी अधिकारी के रूप में काम किया था।

Hockey India- India TV Hindi
Hockey India Image Source : TWITTER: @THEHOCKEYINDIA

नई दिल्ली| अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने बिस्वरंजन सारंगी को अपने तकनीकी अधिकारी-एडवांसमेंट पैनल के तौर पर प्रोन्नत किया है। हॉकी इंडिया ने इस पद पर नियुक्त होने पर सारंगी को बधाई दी है। एफआईएच ने इससे पहले सारंगी को 2018 में एफआईएच अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में प्रमोट किया था। वह एफआईएच अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में प्रमोट होने वाले ओडिशा के पहले अधिकारी बने थे।

सारंगी ने बैंकॉक में हुए पुरुष युवा ओलंपिक क्वालीफायर 2018 और मलेशिया में हुए 27वें सुल्तान अजलान शाह कप 2018 में तकनीकी अधिकारी के रूप में काम किया था।

ये भी पढ़ें - T20 WC 2007 : मिसबाह उल हक नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का कैच लेते हुए दबाव में थे श्रीसंत

सारंगी ने कहा, " एफआईएच अधिकारियों की समिति द्वारा तकनीकी अधिकारी-एडवांसमेंट पैनल के रूप में मुझे प्रोन्नत करने पर मैं बहुत खुश हूं। बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। यह मुझे हॉकी इंडिया द्वारा अपने करियर के दौरान दिए गए अनुभवकी वजह से है।"

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने सारंगी को बधाई दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल