1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश और दीपिका खेल रत्न के लिए नॉमिनेट

हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश और दीपिका खेल रत्न के लिए नॉमिनेट

 Reported By: IANS
 Published : Jun 26, 2021 08:08 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 08:08 pm IST

हॉकी इंडिया ने शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व महिला खिलाड़ी दीपिका के नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किए हैं।

हॉकी खिलाड़ी पीआर...- India TV Hindi
हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश और दीपिका खेल रत्न के लिए नॉमिनेट Image Source : GETTY/PTI

नई दिल्ली| हॉकी इंडिया ने शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व महिला खिलाड़ी दीपिका के नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किए हैं। इनके अलावा हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया और नवजोत कौर को अर्जुन अवॉर्ड जबकि पूर्व भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह और सांगाई इबेमहाल के नाम का प्रस्ताव ध्यान चंद अवॉर्ड फॉर लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए दिया गया है।

कोच बीजे करियप्पा और सीआर कुमार को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। श्रीजेश ने 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को रजत पदक, जर्काता एशियाई खेलों में कांस्य पदक और 2019 में एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

WTC फाइनल को लेकर टिम पेन ने की थी भविष्यवाणी और अब मांगनी पड़ी है उन्हें माफी !

श्रीजेश 2015 में अर्जुन पुरस्कार और 2017 में पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। दीपिका ने 2018 एशियाई खेलों और एशिया चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम को रजत पदक दिलाने में अहर भूमिका निभाई थी।

ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत (100 अंतरराष्ट्रीय मैच), वंदना (200 अंतरराष्ट्रीय मैच) और नवजोत (150 अंतरराष्ट्रीय मैच) को पिछले कुछ वर्षो में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार में हुई जबरदस्त भिड़ंत ! BCCI ने शेयर की तस्वीर

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, "पिछले साल जब रानी रामपाल को खेल रत्न मिला तो यह हमारे लिए गर्व का क्षण था। इसी तरह हमने इस साल इस पुरस्कार के लिए श्रीजेश और दीपिका के नाम का प्रस्ताव दिया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल