1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने मुख्य कोच पॉल वैन ऐस को बर्खास्त किया

हॉकी इंडिया ने मुख्य कोच पॉल वैन ऐस को बर्खास्त किया

 Written By: IANS
 Published : Jul 20, 2015 09:06 pm IST,  Updated : Jul 20, 2015 09:07 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच पॉल वैन ऐस ने सोमवार को दावा किया कि हॉकी इंडिया (HI) ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। ऐस के मुताबिक उन्हें बेल्जियम में इस महीने आयोजित

हॉकी इंडिया ने मुख्य...- India TV Hindi
हॉकी इंडिया ने मुख्य कोच पॉल वैन ऐस को बर्खास्त किया

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच पॉल वैन ऐस ने सोमवार को दावा किया कि हॉकी इंडिया (HI) ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

ऐस के मुताबिक उन्हें बेल्जियम में इस महीने आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के दौरान हॉकी इंडिया प्रमुख नरेंद्र बत्रा के साथ मैदान में हुई बहस के कारण बर्खास्त किया गया है।

ऐस ने नीदरलैंड्स के रॉटर्डम से फोन पर आईएएनएस से कहा, "मुझे बर्खास्त कर दिया गया है। मुझे हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है लेकिन मुझे यह कहा गया है कि ऐसा हो रहा है। मुझे इसकी जानकारी शुक्रवार से है और मैं इसे लेकर हैरान नहीं हूं। मैं आधिकारिक पुष्टि के इंतजार में हूं।"

ऐस को 30 जनवरी को टीम का कोच नियुक्त किया गया था। हिमाचल प्रदेश के शिलारू में जारी भारतीय खेल प्राधिकरण के फिनेटस कैम्प में ऐस को शामिल होना था। ऐसी अटकलें हैं कि ऐस भारत लौटकर कैम्प की जिम्मेदारी नहीं लेंगे क्योंकि हॉकी इंजिया ने उनके लिए वापसी का टिकट भेजा ही नहीं है।

अगली स्लाइड में जाने ऐस ने हॉकी इंडिया से क्या कहा-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल