1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए भेजा आमंत्रण

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए भेजा आमंत्रण

 Reported By: Bhasha
 Published : May 05, 2020 05:34 pm IST,  Updated : May 05, 2020 05:34 pm IST

हॉकी इंडिया ने राज्य संघों, संस्थानिक सदस्यों और अकादमियों से 2021 में वार्षिक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की मेजबानी के इच्छुकों को आमंत्रित किया।

Hockey - India TV Hindi
Hockey  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| हॉकी इंडिया ने मंगलवार को राज्य संघों, संस्थानिक सदस्यों और अकादमियों से 2021 में वार्षिक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की मेजबानी के इच्छुकों को आमंत्रित किया। पहली बार विभागों और अकादमियों को भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए आमंत्रित किया गया है। सीनियर और जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी हाकी सिर्फ राज्य संघ कर सकते हैं।

मेजबानी में दिलचस्पी जताने की अंतिम तारीख 11 मई है। संस्थानिक और विभागीय सदस्य सीनियर और जूनियर स्तर पर पुरुष और महिला अंतर विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी कर सकते हैं। इसके लिए समय सीमा पांच जून है। अकादमी केवल सब जूनियर और जूनियर अंतर अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी कर सकती हैं और इसके लिए भी समय सीमा पांच जून रखी गई है।

हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सीनियर पुरुष और महिला वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए एक जून 2021 से 30 अप्रैल 2021 के बीच का समय रखा गया है। जूनियर/सब जूनियर पुरुष और महिला वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप 15 फरवरी से 30 अप्रैल 2021 के बीच होगी।’’

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल संस्थानों को नरिंदर बत्रा ने लिखा पत्र, खेल दुबारा शुरू करने की मांगी स्थिति

इसमें कहा गया, ‘‘मेजबान सदस्य इकाई के साथ चर्चा के बाद हॉकी इंडिया उपयुक्त तारीखों की घोषणा करेगा।’’ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘वार्षिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अगले साल से पुनगर्ठित किया गया है इसलिए हमें उम्मीद है कि इनकी मेजबानी में काफी दिलचस्पी होगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल