1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने मैच अधिकारियों के लिए शुरू की ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम

हॉकी इंडिया ने मैच अधिकारियों के लिए शुरू की ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 20, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 01:26 pm IST

हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा कि 100 से अधिक पंजीकृत अधिकारी हफ्ते में छह दिन इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

Hockey India, top news, sports news- India TV Hindi
Hockey India Image Source : TWITTER: @THEHOCKEYINDIA

हॉकी इंडिया ने अपने अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को खेल के नियमों में नए बदलाव के बारे में अपडेट करने और उनके फिटनेस के स्तर में सुधार के लिए सोमवार को ‘ऑनलाइन इंटरैक्टिव (संवादात्मक) सत्र’ शुरू करने की घोषणा की। हॉकी इंडिया छह वट्सऐप ग्रुप में यह सत्र चला रहा है जिसमें तीन ग्रुप तकनीकी अधिकारियों के और तीन अंपायरों के हैं। 

हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा कि 100 से अधिक पंजीकृत अधिकारी हफ्ते में छह दिन इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। अनुभवी टूर्नामेंट निदेशक और अंपायर मैनेजर इन सत्र का संचालन कर रहे हैं जिसमें मोघुल मोहम्मद मुनीर, क्लाडियस डि सेल्स और एचएस सोखी शामिल हैं। 

अंपायरों के लिए सत्र का संचालन जीएस संघा, जावेद शेख और जी हर्षवर्धन कर रहे हैं। इस आनलाइन सत्र के जरिये अधिकारियों की एफआईएच नियमों की जानकारी में इजाफा होगा और उन्हें अगर कोई जानकारी लेनी है या कोई संदेह है तो इसे दूर करने का मौका भी मिलेगा। 

अंपायरों के समूह में अधिकारी अपनी दैनिक फिटनेस और ट्रेनिंग गतिविधियां भी साझा करेंगे। हॉकी इंडिया ने कुछ ट्रेनिंग विकल्प भी सुझाए हैं और अधिकारी अपनी फिटनेस और लचीलापन बरकरार रखने के लिए इनमें से उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं। 

हॉकी इंडिया की 30 सदस्य इकाइयां भी अपने संबंधित क्षेत्रों में इन सत्र का आयोजन कर रही हैं। विभिन्न सदस्यों द्वारा बनाए 70 से अधिक वट्सऐप ग्रुप में 1100 से अधिक अधिकारी इन सत्र में हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल