1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पाकिस्तानी खिलाडि़यों को किसी भी तरह एचआईएल से दूर रखना चाहता है हाकी इंडिया: पूर्व कोच

पाकिस्तानी खिलाडि़यों को किसी भी तरह एचआईएल से दूर रखना चाहता है हाकी इंडिया: पूर्व कोच

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2015 04:54 pm IST,  Updated : Sep 15, 2015 04:56 pm IST

कराची: पिछले साल चैम्पियंस ट्राफी में बदसलूकी के लिये पाकिस्तानी खिलाडि़यों की बिना शर्त माफी की हाकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व कोच शहनाज शेख ने

पाकिस्तानी खिलाड़ी को...- India TV Hindi
पाकिस्तानी खिलाड़ी को एचआईएल से दूर रखने का बहाना

कराची: पिछले साल चैम्पियंस ट्राफी में बदसलूकी के लिये पाकिस्तानी खिलाडि़यों की बिना शर्त माफी की हाकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व कोच शहनाज शेख ने कहा है कि यह मांग पाकिस्तानी खिलाडि़यों को एचआईएल से परे रखने का बहाना है। बत्रा ने कल जारी बयान में कहा, मैं चाहूंगा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी इसमें खेलें लेकिन उस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं है जो उन्होंने चैम्पियंस ट्राफी में किया था।

उन्हें अपने किये पर कोई मलाल भी नहीं है और उन्होंने इसके लिये किसी तरह की माफी नहीं मांगी । मैं इस मसले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता लेकिन ऐसा बर्ताव अस्वीकार्य है । कम से कम उन्हें माफी तो मांगनी चाहिये थी। इस पर शेख ने प्रेस ट्रस्ट से कहा , मैं बत्रा के बयान से निराश हूं क्योंकि मैं उन्हें निजी तौर पर जानता हूं और वह अच्छे इंसान है। मुझे लगता है कि किसी ने उनके मुंह में ये शब्द डाले हैं।

उम्मीद है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत को माकूल जवाब देंगे , जब दोनों टीमों का अगले मैच में सामना होगा ।

उन्होंने कहा , मुझे इस बयान का औचित्य समझ में नहीं आता क्योंकि हाकी इंडिया हमारे खिलाडि़यों को हाकी इंडिया लीग से दूर रखने के बहाने ढूंढ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बत्रा एंड कंपनी को चैम्पियंस ट्राफी सेमीफाइनल में हार अभी तक पची नहीं है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।