1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कड़ी सुरक्षा के बीच सैकड़ों प्रशंसकों की भीड़ ने नीरज चोपड़ा को घेरा, देखें वीडियो

कड़ी सुरक्षा के बीच सैकड़ों प्रशंसकों की भीड़ ने नीरज चोपड़ा को घेरा, देखें वीडियो

 Reported By: IANS
 Published : Aug 09, 2021 08:09 pm IST,  Updated : Aug 09, 2021 08:09 pm IST

नीरज इंडियन टीम की जर्सी और मास्क पहने बाहर आए और सुरक्षा की तमाम कोशिश के बावजूद प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।  

Hundreds of fans surrounded Neeraj Chopra amid tight security, watch video- India TV Hindi
Hundreds of fans surrounded Neeraj Chopra amid tight security, watch video Image Source : PTI

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ ही प्रशंसकों ने घेर लिया और सुरक्षा कर्मी कड़े इंतजामों के बावजूद स्थिति को नहीं संभाल सके।

नीरज इंडियन टीम की जर्सी और मास्क पहने बाहर आए और सुरक्षा की तमाम कोशिश के बावजूद प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

प्रशंसको के अलावा इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने माइक लिए उन्हें घेरा और नीरज की बाइट लेने की कोशिश की। इसके बाद किसी तरह नीरज को एयरपोर्ट से बाहर निकालकर अशोका होटल के लिए भेजा गया जहां भारतीय पदक विजेताओं का केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर सम्मान करेंगे।

अशोका होटल के लॉबी को मैरीगोल्ड फूलों से सजाया गया है। यहां पदक विजेताओं के स्वागत की पूरी तैयार की गई है।

ओलंपियंस और सहायक स्टाफ जो एयर इंडिया की फ्लाइट 307 से आए हैं उन्हें हवाई अड्डे से सीधे अशोका होटल ले जाया गया और एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल