1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हंगरी में होने वाले सुपर कप मैच के लिए दर्शकों को स्टेडियम में जाने की मिली इजाजत

हंगरी में होने वाले सुपर कप मैच के लिए दर्शकों को स्टेडियम में जाने की मिली इजाजत

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 03:53 pm IST

बायर्न म्यूनिख और सेविला के बीच 24 सितंबर को हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले सुपर कप फुटबॉल मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों को स्टेडियम आने की छूट होगी।

हंगरी में होने वाले...- India TV Hindi
हंगरी में होने वाले सुपर कप मैच के लिए दर्शकों को स्टेडियम में जाने की मिली इजाजत Image Source : GETTY

जेनेवा। बायर्न म्यूनिख और सेविला के बीच 24 सितंबर को हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाले सुपर कप फुटबॉल मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों को स्टेडियम आने की छूट होगी। कोविड-19 महामारी से प्रभावित पिछले छह महीने में यह पहली बार होगा जब यूरोपीय फुटबॉल महासंघों का संघ (यूएफा) के किसी मैच में लिए दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति दी जाएगी।

सुपर कप का मैच चैम्पियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेताओं के बीच खेला जाता है। यूएफा को उम्मीद है कि बायर्न म्यूनिख और सेविला के बीच होने वाले मुकाबले के लिए 67,000 की क्षमता वाले पुस्कास अरेना में लगभग 20,000 फुटबॉल प्रशंसक मौजूद होंगे।

दर्शकों को स्टेडियम आने के लिए चिकित्सीय जांच के अलावा कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव आना होगा। स्टेडियम पहुंचने पर शरीर का तापमान मापा जाएगा और स्टेडियम के अंदर उन्हें एक-दूसरे से डेढ़ मीटर की दूरी बनाये रखने के साथ चेहरे पर मास्क लगाये रखना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल