1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. HWL: क्या भारत पाकिस्तान से ले पाएगा चैंपियंस लीग की हार का बदला

HWL: क्या भारत पाकिस्तान से ले पाएगा चैंपियंस लीग की हार का बदला

 Written By: IANS
 Published : Jun 26, 2015 08:40 am IST,  Updated : Jun 26, 2015 08:54 am IST

एंटवर्प (बेल्जियम): भारत शुक्रवार को जब हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के सामने होंगा तब पिछले साल भुवनेश्वर में चैंपियंस लीग सेमीफ़ाइनल में मिली हार का याद ताज़ा होना स्वाभाविक 

HWL: भारत के पास मौक़ा...- India TV Hindi
HWL: भारत के पास मौक़ा पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने का

एंटवर्प (बेल्जियम): भारत शुक्रवार को जब हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के सामने होंगा तब पिछले साल भुवनेश्वर में चैंपियंस लीग सेमीफ़ाइनल में मिली हार का याद ताज़ा होना स्वाभाविक  है। पाकिस्तान ने ये मैच न सिर्फ 4-3 से जीत लिया था बल्कि मैच के बाद भद्दे और अश्लील इशारे कर भारतीय दर्शकों का मज़ाक भी उड़ाया था।

अपने शुरुआती दो मैच जीतकर शानदार लय में चल रही भारतीय टीम हर हाल में जीत चाहेगी। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम आस्ट्रेलिया से मिली करारी हार से उबरते हुए टूर्नामेंट के 'सबसे बड़े मैच' को अपने नाम करना चाहेगी।

भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में फ्रांस और पोलैंड को हरा चुकी है और अपनी रणनीतियों को लागू करने में सफल रही है।

मुख्य कोच पॉल वैन ऐस की 10 ऑन 10 वाली नई रणनीति के तहत खेल रही भारतीय टीम का मकसद पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनी लय बरकरार रखने पर रहेगा।

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में जहां पोलैंड को हरा विजयी शुरुआत की, वहीं दूसरे मैच में उसे विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के हाथों बुधवार को 1-6 से करारी हार झेलनी पड़ी।

हालांकि दोनों ही टीमों के मौजूदा फॉर्म के आधार पर उनके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की पूरी संभावनाएं हैं तथा शुक्रवार को होने वाले मैच में जीतने वाली टीम की दावेदारी और मजबूत हो जाएगी।

पिछली बार दोनों टीमें दिसंबर, 2014 में चैम्पियंस ट्रॉफी में भिड़ी थीं, जिसमें भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल